राष्ट्रमंडल खेल : गिल ने कहा, चाक-चौबंद है सुरक्षा
खेल मंत्री ने आईएएनएस को बताया, "खेलों के लिए पूरी तरह से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।"
आस्ट्रेलिया द्वारा अपने नागरिकों के लिए जारी किए गए यात्रा सलाह के बारे में खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में स्कॉटलैंड, कनाडा और आस्ट्रेलिया के मत्रियों से बात कर ली है। सभी देशों ने सुरक्षा इंतजामों पर संतुष्टि जताई है।
उन्होंने कहा, "वास्तव में, कुछ देशों के शिष्टमंडल ने मुझे बताया है कि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।"
आस्ट्रलिया ने ताजा आतंकी हमलों की आशंका से अपने नागरिकों को आगाह करते हुए उन्हें देश के कई हिस्सों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने से मना किया है। पर्यटन स्थलों में दिल्ली का लाल किला और वहाई मंदिर भी शामिल हैं।
आस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा न करने और पूर्वोत्तर के राज्यों असम, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर की यात्रा पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications