यूरोपीय शहरों में मुंबई जैसे हमलों की साजिश का खुलासा (लीड-1)

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी लंदन और अन्य यूरोपीय शहरों में एक साथ हमले करने की योजना बना रहे हैं। खुफिया सूत्रों ने संभावना जताई है कि ये अलकायदा के आतंकवादी हो सकते हैं।

ब्रिटिश खुफिया सूत्रों का कहना है कि ये हमले मुम्बई में 2008 में हुए हमलों जैसे ही होंगे। गौरतलब है कि मुम्बई हमले में 166 लोग मारे गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ताजा साजिश में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी को निशाना बनाया जा सकता है। तीनों देशों और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारियों के आदान-प्रदान के बाद इस बात का खुलासा हुआ है।

खूफिया सूत्रों ने बताया कि हमलों की यह साजिश अभी के लिए नहीं बल्कि आगे के लिए रची गई थी। खुफिया एजेंसियों ने साजिशकर्ताओं पर कुछ समय तक नजर रखी थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को एफिल टॉवर को बम की अफवाह के चलते खाली कराया गया था। इसे हाल ही में हुए आतंकवादी साजिशों के खुलासे से जोड़कर देखा जा रहा है। पेरिस में पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ था।

पिछले सप्ताह फ्रांसिसी अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी संगठन के पेरिस के भूमिगत मार्ग में आत्मघाती हमला करने की साजिश का पता चला था।

ब्रिटेन में हाल के सप्ताहों में खुफिया अधिकारियों ने अलकायदा के हमलों की आशंका की चेतावनी जारी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+