छत्तीसगढ़ विस उपचुनाव : भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों में से 47 सीटें भाजपा के पास हैं। भाजपा विधायक रविशंकर त्रिपाठी (55) की अप्रैल में सड़क हादसे में मौत हो जाने से भटगांव विधानसभा सीट खाली हुई थी। इस सीट को भाजपा गंवाना नहीं चाहती है।

भाजपा ने इस सीट पर दिवंगत विधायक की पत्नी रजनी त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने सरगुजा के राज परिवार के यू. एस. सिंहदेव को टिकट दिया है।

सरगुजा जिले में आने वाला यह विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल है। वर्ष 2008 के चुनावों में भाजपा ने इसे आसानी से जीता था, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि भटगांव से जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उससे भाजपा के लिए इस सीट पर विजय पाना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि, जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव सोमवार से प्रचार-कार्य में जुटे हैं।

भाजपा लोगों से विकास कार्यो के आधार पर वोट मांग रही है जबकि कांग्रेस सत्ताधारी सरकार को 'भ्रष्टाचार और घोटालों' में लिप्त बता रही है। भटगांव विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+