यूरोपीय शहरों में मुंबई जैसे आतंकी हमलों की साजिश
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी लंदन और अन्य यूरोपीय शहरों में एक साथ हमले करने की योजना बना रहे हैं। खुफिया सूत्रों ने आशंका जताई है कि ये अलकायदा के आतंकवादी हो सकते हैं।
ब्रिटिश खुफिया सूत्रों का कहना है कि ये हमले मुम्बई में 2008 में हुए हमलों जैसे ही होंगे। गौरतलब है कि मुम्बई हमले में 166 लोग मारे गए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ताजा साजिश में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी को निशाना बनाया जा सकता है। तीनों देशों और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारियों के आदान-प्रदान के बाद इस बात का खुलासा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications