पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकार ने बताया कि सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को कोलकाता में तैनात किया गया है। बाजारों, शॉपिंग मॉल्स, स्कूल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी रखने के साथ ही कई जगहों की निगरानी कैमरों से की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक नपराजिता मुखर्जी, शहर के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती और राज्य के मुख्य सचिव अरविंदो सेन से मुलाकात कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने बताया, "किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत काबू पाने के लिए हमने सभी प्रबंध कर लिए हैं। खुफिया एजेंसियों ने किसी तरह की समस्या से इंकार किया है।"

वहीं, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को स्थानीय राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।

उधर, गृह सचिव समर घोष ने मंगलवार को कहा था कि संवेदनशील जगहों की पहचान करने के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+