अयोध्या विवाद : सोनिया की शांति की अपील
सोनिया ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अदालत का जो भी फैसला हो आप उसे स्वीकार करें और भारतीय न्याय व्यवस्था में अपना विश्वास बनाए रखते हुए हर कीमत पर शांति, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भाईचारा बनाए रखें। भावनात्मक एकता भारत की बहुत बड़ी ताकत है।"
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में इलाहबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को फैसला सुनाने की अनुमति देने के बाद सोनिया ने यह अपील की है। मामले में गुरुवार को फैसला आएगा।
सोनिया ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि इलाहबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ गुरुवार को इस संवेदनशील मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी। हम यह भी जानते हैं कि हमें हमारी न्याय प्रणाली की निष्पक्षता में अपना विश्वास जताते हुए अदालत के फैसले को स्वीकार करना होगा फिर चाहे वह फैसला कुछ भी हो।"
उन्होंने कहा, "यह हमारी न्याय प्रणाली के लिए गर्व का विषय है और साथ ही हमारे सहिष्णु समाज का प्रतिबिम्ब है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications