सेंसेक्स 149, निफ्टी 38 अंक गिरा (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.74 प्रतिशत गिरकर 19,956.34 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,234.05 अंक का उच्च और 19,923.11 अंक का निचला स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 0.63 प्रतिशत गिरकर 5,991.30 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार मे निफ्टी ने 6,071.55 अंक का उच्च और 5,979.65 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 64.53 अंक (0.79 प्रतिशत) गिरकर 8,093.84 अंक पर बंद हुआ। साथ स्मॉलकैप सूचकांक 61.99 अंक (0.60 प्रतिशत) गिरकर 10,222.04 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (0.11 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (0.08 प्रतिशत) बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
धातु (-2.05 प्रतिशत), एफएमसीजी (-1.51 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.26 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-1.08 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। तेल एवं गैस (-1.06 प्रतिशत), रियल्टी (-1.04 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.71 प्रतिशत) सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications