ओबामा ने पाकिस्तान को दी थी कड़ी चेतावनी

वाशिंगटन, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूयार्क में मशहूर टाइम्स स्क्वेयर को उड़ाने की साजिश विफल होने के तत्काल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने अधिकारियों के मार्फत पाकिस्तानी हुक्मरानों को इस बात की कड़ी चेतावनी दी थी कि वे लकर-ए-तैयबा जैसे खूंखार संगठनों को लेकर टाल-मटोल वाला रवैया न अपनाएं।

टाइम्स स्क्वे यर पर हमले का मुख्य आरोपी फैसल शहजाद पाकिस्तानी मूल का नागरिक है। उसने कथित तौर पर अपनी एसयूवी के जरिए विस्फोट की नाकाम कोशिश की थी। इस घटनाक्रम के तीन सप्ताह बाद ही राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोंस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के निदेशक लियोन पनेटा को पाकिस्तान को आतंकवाद पर नसीहत देने के लिए इस्लामाबाद भेजा था।

ये बातें लेखक बॉब वुडवर्ड ने अपनी नई पुस्तक 'ओबामाज वॉर्स' में कहीं हैं। पुस्तक के अनुसार जोंस ने उस वक्त पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से कहा था, "हम इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं।"

वुडवर्ड ने लिखा है, "जोंस का मानना था कि पाकिस्तान कुछ आतंकवादी संगठनों को लेकर लचर रवैया अपना रहा है। उन्होंने जरदारी से कहा था कि अपने यहां मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान जो कुछ भी कर रहा है, वह नाकाफी और अप्रभावी है।"

लेखक के अनुसार पनेटा ने पाकिस्तान से दो टूक शब्दों में कहा था कि वह सभी तरह के आतंकवाद को खारिज करे और राष्ट्रीय नीति का हिस्सा सा लग रहे आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए। दोनों अधिकारियों ने शहजाद को लेकर लश्कर पर सही ढंग से लगाम कसने की बात कही थी।

जोंस और पनेटा ने उस समय पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक कयानी से भी भेंट की थी। परंतु कयानी ने दोनों से दूसरा ही राग अलाप दिया था। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने अमेरिका के इन दोनों शीर्ष अधिकारियों से कहा था, "मैं सबसे पहले यही कहूंगा के मेरा पूरा ध्यान भारत की ओर लगा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+