कश्मीर में पाकिस्तान का रॉकेट हमला : सेना
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात कृष्णा घाटी और झल्लास सेक्टर में कृपाण, क्रांति, रोजा बट्टाल और नांगा टीकरी चौकियों पर मोर्टार और रॉकेटों से करीब 40 हमले किए, जिसके बाद भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
ये चौकियां जम्मू से 240 किलोमीटर दूर पुंछ जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हैं। हमले में चौकियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
सैन्य सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर न केवल तनाव बनाने की कोशिश कर रही है बल्कि वह घुसपैठियों के एक दल को भी भारत में प्रवेश कराने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications