अयोध्या विवाद और आतंकी हमले के खतरे से सतर्क रहें : आस्ट्रेलिया (लीड-1)

सिडनी/नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी एक नए सलाह में अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान आतंकी खतरे और अयोध्या मसले में फैसला आने पर साम्प्रदायिक तनाव की आशंका के चलते सतर्क रहने को कहा है।

भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने यात्रा सलाह जारी करते हुए कहा, "भारत में आंतकवादियों द्वारा हमले की बड़ी आशंका के चलते आप सतर्क रहें। अपना पूरा ध्यान अपनी सुरक्षा पर रखें, भारत में कहीं भी किसी भी समय आतंकवादी हमले हो सकते हैं।"

यह चेतावनी अयोध्या विवाद में गुरुवार को उच्च न्यायालय के प्रस्तावित फैसले से पहले जारी हुई है। वर्ष 1992 में इस विवाद के दौरान बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने के बाद सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी।

आस्ट्रेलिया ने अपनी चेतावनी में कहा, "नई दिल्ली में आतंकवादी हमले की बड़ी आशंका है।"

चेतावनी में कहा गया, "हमें नई दिल्ली, मुम्बई और अन्य बड़े शहरों के प्रमुख पर्यटन स्थलों और होटलों में आतंकवादी हमले की साजिश रचे जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं।"

"नई दिल्ली पहुंचे आस्ट्रेलियाई नगारिकों को इस बात के प्रति सतर्क रहना चाहिए कि राष्ट्रमंडल खेल ऐसे समय में आयोजित हो रहे हैं जब आतंकी हमले का खतरा काफी ज्यादा है।"

इसमें आस्ट्रेलियाई नागरिकों को जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा नहीं करने और पूर्वोत्तर के प्रदेशों असम, नागालैंड और मणिपुर की यात्रा पर दोबारा विचार करने के लिए कहा गया है।

"आतंकवादी भारत के राजनीतिक और सुरक्षा ठिकानों पर भी हमला कर सकते हैं। हमें नई दिल्ली के बाजारों में आतंकवादी हमले की साजिश की सूचनाएं भी मिल रही हैं।"

सर्वोच्च न्यायालय और प्रसिद्ध लोटस टेम्पल आतंकवादियों के संभावित निशाने पर हैं।

समाचारों के मुताबिक भारतीय संसद और लाल किला भी आतंकवादियों के निशाने पर हैं। इसके अलावा नई दिल्ली और मुम्बई के होटलों पर भी आतंकवादी हमला कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+