दिल्ली में नेहरु तारामंडल शुक्रवार को खुलेगा
तारामंडल के पुनर्निमाण में 11 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसका उद्घाटन नेहरु स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष करन सिंह करेंगे।
तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नेहरु तारामंडल के निदेशक एन. रत्नाश्री ने बुधवार को कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान तारामंडल के दर्शन लिए आने वाले पर्यटक रोचक गतिविधियों से रू-ब-रू होंगे। राष्ट्रीय संग्रहालय विज्ञान परिषद ने यहां उपकक्ष में एक रोमांचक प्रदर्शनी लगाई है।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान तारामंडल पर्यटकों के लिए विशेष संवाद शो आयोजित करेगा। पहले खंड में खगोल विज्ञान की शिक्षा से जुड़े और ब्रह्मांड को लेकर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरा शो दिल्ली को लेकर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications