दिल्ली में कई इलाके आतंकवादियों के निशाने पर : आस्ट्रेलिया

स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी हेराल्ड' के मुताबिक आस्ट्रेलिया ने इस सलाह में नागरिकों को भारत की राजधानी और देश के अन्य इलाकों में भ्रमण के समय सतर्कता बरतने को कहा है।

इसमें आस्ट्रेलियाई नागरिकों को जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा नहीं करने और पूर्वोत्तर के प्रदेशों असम, नागालैंड और मणिपुर की यात्रा पर दोबारा विचार करने के लिए कहा गया है।

आस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों और व्यापार विभाग ने अपनी वेबसाइट के जरिए कहा, "हमें नई दिल्ली, मुम्बई और अन्य बड़े शहरों के प्रमुख पर्यटन स्थलों और होटलों में आतंकवादी हमले की साजिश रचे जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं।"

"आतंकवादी भारत के राजनीतिक और सुरक्षा ठिकानों पर भी हमला कर सकते हैं। हमें नई दिल्ली के बाजारों में आतंकवादी हमले की साजिश की सूचनाएं भी मिल रही हैं।"

सर्वोच्च न्यायालय और प्रसिद्ध लोटस टेम्पल आतंकवादियों के संभावित निशाने पर हैं।

समाचारों के मुताबिक भारतीय संसद और लाल किला भी आतंकवादियों के निशाने पर हैं। इसके अलावा नई दिल्ली और मुम्बई के होटलों पर भी आतंकवादी हमला कर सकते हैं।

सलाह पत्र में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+