धूम्रपान में नष्ट हो जाता है जीवन का एक साल
ब्रिटेन की मार्केट रिसर्च कम्पनी 'वन पोल डॉट कॉम' ने 2,500 वयस्कों पर यह अध्ययन किया था। कम्पनी ने पाया कि धूम्रपान करने वाले प्रत्येक पांच में से चार व्यक्तियों ने मंदी के दौर में भी काम के बीच धूम्रपान में कमी नहीं की और पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने इसमें ज्यादा समय गुजारा।
'फॉक्स न्यूज' के मुताबिक धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों ने उनके औसत कामकाजी जीवन के 445 दिनों में से प्रत्येक दिन धूम्रपान के लिए काम के बीच चार बार 15-15 मिनट का समय निकाला।
रिसर्च कम्पनी के एक अधिकारी ने कहा कि ये आंकड़ें मालिकों को गुस्सा दिला सकते हैं और उन सहकर्मियों को भी परेशान कर सकते हैं जो काम के बीच कॉफी पीने के लिए चार बार 15-15 मिनट का समय नहीं निकालते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications