श्रीनगर में स्थिति सामान्य, स्कूलों में उपस्थिति बढ़ी
अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 85 फीसदी तक रही। एक वरिष्ठ अधिकरी ने बताया, "श्रीनगर के ज्यादातर इलाकों से सुबह 10 बजे से कर्फ्यू हटा लिया गया। यद्यपि उत्तरी कश्मीर के सोपोर, बारामूला और कुपवाड़ा कस्बों में कर्फ्यू जारी है।"
पुलिस के अनुसार श्रीनगर के पुराना शहर इलाके के दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू नहीं हटाया गया है क्योंकि यहां से सूचना मिली थी कुछ लोग हिंसा भड़का सकते हैं।
श्रीनगर में दुकानें, सार्वजनिक यातायात, कारोबारी प्रतिष्ठान, डाकघर और शैक्षणिक संस्थान खुले रहे। प्रशासन का दावा है कि शुरू हुए स्कूलों में उपस्थिति बुधवार को ज्यादा रही। यहां लंबे समय बाद सोमवार को स्कूल खुले थे।
गौरतलब है कि 11 जून से शुरू हुई हिंसा में घाटी में लगभग 108 लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications