मनमोहन और सोनिया करेंगे राष्ट्रीय आधार संख्या की शुरुआत

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ग्रामीणों के बीच विशिष्ट पहचान संख्या (आधार) के पहले सेट का वितरण कर राष्ट्रीय स्तर पर आधार संख्या की शुरुआत करेंगे। शुरुआत महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से की जाएगी, जहां ग्रामीणों को विशिष्ट पहचान पत्र दिया जाएगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र मिशन ने अगस्त, 2009 में इस योजना पर काम करना शुरू किया। सरकार ने 12 से 18 महीने के भीतर आधार संख्या के पहले सेट को जारी करने का वादा किया था। पिछले एक वर्ष की अवधि में इस जटिल परियोजना के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया की गई हैं। इस वर्ष 29 सितम्बर को परियोजना की शुरुआत की तिथि के साथ पहचान पत्र मिशन तय समय पर वितरण के अपने लक्ष्य तक पहुंच गया है।

विशिष्ट पहचान पत्र मिशन का लक्ष्य देश के प्रत्येक निवासी को आधार संख्या उपलब्ध कराना है। इसके अलावा इसका लक्ष्य पहचानों के काफी कम समय में आसानीपूर्वक सत्यापन करने के लिए एक किफायती और सर्वव्यापी प्रमाणीकरण सुविधा स्थापित करना है।

उल्लेखनीय है कि भारत अपने नागरिकों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक बायोमीट्रिक आधार संख्या प्रणाली लागू करने वाला पहला देश होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+