विज्ञापन में अफ्रीकी हाथी के चित्र से रमेश नाराज
पर्यटन मंत्रालय ने सोमवार को पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण खेलों को रेखांकित करने के लिए देश की समृद्ध जैवविविधता पर 18 डाक टिकट जारी किए।
मंत्रालय ने राष्ट्रीय समाचार पत्रों में डाक टिकटों के साथ पूरे पृष्ठ का विज्ञापन जारी किया। इस घटना से नाराज पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा को पत्र लिखा है।
पर्यावरण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हाथी विशेषज्ञों की ओर से कई फोन कॉल आने के बाद मंत्री महोदय ने यह पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि इस तरह की गलती से बचा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications