विमान का पहला कृत्रिम ईंधन लांच
जोहांसबर्ग, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी ने पहली बार अपनी तरह का कोई कृत्रिम विमान ईंधन लांच किया है और कंपनी ने अकेले इस ईंधन के जरिए व्यावसायिक यात्री विमान उड़ाए जाने का दावा किया है।
दक्षिण अफ्रीकी पेट्रोकेमिकल कंपनी, ससूल ने एक बयान में कहा है कि यह कृत्रिम विमान ईंधन कोयले को तरल ईंधन में परिवर्तित कर बनाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को खबर दी है कि कंपनी कृत्रिम इर्ंधन के उत्पादन पर पिछले 15 वर्षो से काम कर रही थी। यह ईंधन दक्षिण अफ्रीका की भूमि पर, यहीं के वैज्ञानिकों द्वारा और दक्षिण अफ्रीकी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के जरिए उत्पादित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications