खड़गे ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए
मल्लिकार्जुन ने विश्वकर्मा पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कारों की संबंधित श्रेणियों में 128 और 78 व्यक्तित्वों को यह पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार विशिष्ट व्यक्तित्वों को एईआरबी के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों, निर्माणस्थलों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किए गए।
इन विशिष्ट व्यक्तित्वों ने राष्ट्रीय पुरस्कार योजनाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठनात्मक उत्पादकता और सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनको उत्पादकता, गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों को सुधारने में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications