अयोध्या विवाद : 'सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए'
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसले को टालने के लिए दायर की गई याचिका को खारिज किए जाने के बाद करात ने संवाददाताओं को बताया, "इस विवाद का केवल न्यायिक समाधान ही हो सकता है।"
करात ने कहा, "हम सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। अब फैसला सुनाया जाना चाहिए और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।" करात ने कहा कि पांच दिन नाहक ही इसमें विलंब हुआ।
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने फैसले को टालने के लिए दाखिल याचिका खारिज कर इस विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय को फैसला सुनाने के लिए रास्ता साफ कर दिया है। उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाने के लिए 30 सितम्बर की तारीख तय की है।
इस बारे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उपमहासचिव एस.सुधाकर रेड्डी ने कहा, "किसी न किसी दिन हमें वास्तविकता का सामना तो करना ही है।"
रेड्डी ने आईएएनएस से कहा, "इसे कानूनी तौर पर लिया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications