फिर मिले कृष्णा और कुरैशी, वार्ता को लेकर असमंजस

कृष्णा ने इस पर कुछ नहीं कहा कि वह कुरैशी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए कब बैठेंगे। परंतु विदेश सचिव निरुपमा राव ने संवाददाताओं से कहा, "हमारी राय स्पष्ट है। हम बातचीत की इच्छा रखते हैं।"राव ने कहा, "वार्ता जरूरी है क्योंकि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं। दोनों के बीच कई सारे मुद्दे भी हैं। यह हमारे लोगों और भविष्य के हित में है कि हम इन मुद्दों पर आगे बढ़ें और सार्थक बातचीत करें।"
उधर, कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा कि अगर भारत नए प्रस्तावों पर सहमत होता है तो वह अपने भारतीय समकक्ष से कहीं भी मिलने के तैयार हैं। इन दिनों कृष्णा और कुरैशी दोनों संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शमिल होने लिए न्यूयार्क में हैं।कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और स्थिरिता के लिए परिणान्मोखी, सार्थक और ठोस बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर, सियाचीन और जल बंटवारे सहित सभी मसलों पर बातचीत होनी चाहिए।
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में इस्लामाबाद में दोनों विदेश मंत्रियों की बातचीत हुई थी। कृष्णा पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications