राष्ट्रमंडल खेल : क्वींस बैटन हरियाणा पहुंची

हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.वी.राठी और सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने बैटन को स्वीकार किया। यह बैटन अब गुड़गांव होते हुए नई दिल्ली में प्रवेश कर जाएगी।

जाट समुदाय द्वारा दी गई धमकी के मद्देनजर किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए बैटन के मार्ग में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यश पाल मलिक ने आईएएनएस को बताया, "आज हमने डबवाली और सिरसा में बैटन को काला झंडा दिखाया है। हमने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन के रूप में काली पट्टियां बांध रखी हैं।"

मलिक ने कहा, "तीन अक्टूबर को जिस दिन से खेल शुरू होगा, हम दिल्ली की सीमा को सील कर देंगे और राष्ट्रीय राजधानी को आवश्यक वस्तुओं की सभी आपूर्ति बंद कर देंगे।"

सरकारी अधिकारियों के अनुसार बैटन हिसार, फतेहाबाद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, गुड़गांव और झज्जर से गुजरेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+