जिंदल ड्रिलिंग से हटाए गए नरेश कुमार न्यायालय जाएंगे
नरेश कुमार ने कहा, "जेडीआईएल बोर्ड का निर्णय आश्चर्यजनक है। मुझे अभिप्रेरित कारणों से हटाया गया है जो कि अवैध है। देश की न्यायिक व्यवस्था में मेरा पूरा विश्वास है और मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।"
जेडीआईएल ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि बोर्ड ने नरेश को उन पर विश्वास खत्म होने के चलते हटाया है।
कंपनी ने हालांकि नरेश को हटाने का कोई कारण नहीं बताया है।
जेडीआईएल को फोर्ब्स पत्रिका ने हाल ही में एशिया की 200 प्रमुख कंपनियों की सूची में शामिल किया है। वर्ष 2009-10 में कंपनी ने 1,195 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications