हिमाचल प्रदेश में लिलियम की खेती शुरू होगी
शिमला, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार लाहौल और स्पीति के ठंडे इलाकों में नकदी फसल लिलियम की खेती की संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञान एवं उद्योग शोध परिषद (सीएसआईआर) के स्थापना दिवस पर कांगड़ा जिले के पालमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वैज्ञानिक लाहौल और साप्ती घाटियों में लिलियम की खेती के पर्यावर्णिक पहलुओं पर सुझाव प्रस्तुत करें।
धूमल ने बताया कि प्रदेश को नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर के बीच होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुलाब, कार्नेशन और मैरीगोल्ड फूलों की आपूर्ति का 30 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications