सितम्बर में विदेशी निवेशकों ने 4.64 अरब डॉलर का निवेश किया
विदेशी निवेशकों की इस खरीदारी के चलते बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सितंबर महीने में 11 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को यह 20,045.18 अंक पर बंद हुआ।
शुक्रवार को एफआईआई ने 29.73 करोड़ डॉलर का निवेश किया। इस साल एफआईआई ने 17.5 अरब डॉलर का निवेश किया है।
मौजूदा वित्तवर्ष में देश की विकास दर 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मजबूत घरेलू मांग और भारतीय उद्योगों में बढ़ते विश्वास के चलते अर्थव्यवस्था के संकेत काफी मजबूत हैं।
एफआईआई की खरीदारी के चलते इस साल सेसेक्स में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वर्ष 2009 में एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजारों में रिकॉर्ड 17.45 अरब डॉलर का निवेश किया था लेकिन 2010 की शुरुआत में उन्होंने बिकवाली की थी।
जून महीने से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में खरीददारी जारी रखी है। जून महीने में एफआईआई ने 2.27 अरब डॉलर और जुलाई में 2.4 अरब डॉलर का निवेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications