पूर्वोत्तर की उच्चतर शिक्षा में नामांकन दर बढ़ी
अगरतला, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष सुखदेव थोराट ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के शहरी इलाकों में उच्चतर शिक्षा में नामांकन का स्तर राष्ट्रीय औसत से काफी ऊंचा है।
शहरी इलाकों की उच्चतर शिक्षा में नामांकन का अनुपात 27.58 प्रतिशत और राष्ट्रीय औसत 27.08 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पहले पूरे भारत के ग्रामीण इलाकों की उच्चतर शिक्षा में नामांकन दर 8.40 प्रतिशत थी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 5.20 प्रतिशत था।
थोराट ने शनिवार की देर शाम संवाददाताओं को बताया, "पूर्वोत्तर क्षेत्र ने साल-दर-साल उल्लेखनीय प्रगति की है। पूरे भारत की नामांकन दर 13.59 प्रतिशत की तुलना में इस क्षेत्र की नामांकन दर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शुरू होने के बाद 9.46 प्रतिशत हो गई।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारें ग्रामीण इलाकों में शिक्षा पर अधिक ध्यान देगी और कम आय वर्ग के बच्चे भी उच्चतर शिक्षा पा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications