खेल गांव के अपार्टमेंट में सांप मिला!
उच्चायुक्त हैरिस म्बुलेलो सिथेम्बिले माजेके ने संवाददाताओं से कहा, "कल (शनिवार) को हमने एक अपार्टमेंट में एक सांप को देखा।"
सशस्त्र रक्षक के साथ खेल गांव में प्रवेश करते हुए उन्होंेने मजाकिया लहजे में कहा, "मैं नहीं जानता कि वह भारतीय सांप था या नहीं।"
माजेके ने कहा, "सुविधाओं को लेकर हम गंभीर हैं। यह वाकई निराशाजनक है। रहने की सुविधा कुछ भी नहीं है, अभी भी बहुत गंदगी है। बेसमेंट में पानी भरा हुआ है।"
फिर भी उन्होंने कहा कि उनके देश की टीम 'रास्ते में' है। उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रमंडल खेलों में जरूर भाग लेंगे।"
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल देशों के अफ्रीकी समूह ने आयोजन समिति से शिकायत की है कि उनके रहने की जगह पूरी तरह तैयार नहीं हुई है और वहां अभी भी गंदगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications