राष्ट्रमंडल खेल : 'बुधवार तक तैयार हो जाएगा खेल गांव'
दीक्षित ने संवाददाताओं को बताया, "मैं यहां खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के लिए सुविधाओं और समन्वय की निगरानी करने आई थी। सभी समस्याओं के निदान के लिए यहां लगभग 45 वरिष्ठ अधिकारी रुके हुए हैं।"
दीक्षित ने कहा कि बुधवार तक सबकुछ तैयार हो जाएगा और सोमवार तक लगभग 600 फ्लैट सौंप दिए जाएंगे।
खेलगांव को गंदा और रहने के अयोग्य कहे जाने के बाद केंद्रीय कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि खेलगांव की जिम्मेदारी वह संभाले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications