खेलों के लिए अलग कानून की जरूरत : फिक्की

खेल के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बुनियादी सुधारों की मांग करते हुए फिक्की ने इसके लिए एक अलग कानून बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि खेल में हो रही गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

फिक्की ने अपने 'इंडियाज स्पोर्ट्स सीनैरियो' शीर्षक वाले पत्र में प्रस्तावित कानून के बारे में लिखा है, "कानून खेलों और इन्हें संचालित करने वाली संस्थाओं का उचित नियमन करने वाला होना चाहिए। साथ ही अधिकारियों की न्यूनतम योग्यता और खेल महासंघों के पदाधिकारियों की सेवा अवधि और उम्र की सीमा निर्धारित होनी चाहिए।"

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए फिक्की ने कहा है कि उसने भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। खेल स्थलों के निर्माण में हुई देरी से देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा है। फिक्की का कहना है कि इससे पर्यटन और निवेश के लक्ष्यों को नुकसान पहुंच सकता है।

उद्योग संघ ने रिपोर्ट में चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता और समान अवसर पर भी ध्यान देने की बात कही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+