राष्ट्रमंडल खेल : गृह सचिव ने सुरक्षा का जायजा लिया
दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में हुई इस बैठक में आयुक्त वाई.एस. डडवाल, संयुक्त आयुक्तों और सहायक आयुक्तों ने हिस्सा लिया।
इस बैठक के माध्यम से 3 अक्टूबर से होने वाले खेलों के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की दरकार है क्योंकि इसमें 71 देशों के 7000 एथलीट और अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। 1982 एशियाड के बाद यह देश में होने वाला सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications