हिमाचल की सांगला घाटी में आवाजाही शुरू
कर्चम-सांगला मार्ग के खुलने के बाद किन्नूर के सांगला गांव में फंसे 35 से अधिक देसी पर्यटकों ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।
उपमंडल अधिकारी नरेश ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "वाहनों की आवाजाही के लिए संपर्क मार्ग को रविवार दोपहर बाद खोल दिया गया। सभी फंसे पर्यटक विशेष सरकारी बसों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।"
इससे पहले शुक्रवार को 24 विदेशी सहित कुल 40 पर्यटकों को सरकारी विमान से सुरक्षित निकाला गया था। वे सड़क संपर्क बंद हो जाने से सांगला घाटी में फंसे हुए थे।
उल्लेखनीय है कि सर्दियों के मौसम में भी भारी हिमपात के कारण यहां से 275 किलोमीटर दूर सांगला घाटी का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से कट जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications