स्वस्थ हृदय के लिए आगरा में
आगरा, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। हृदय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ताज नगरी में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। उनके अनुसार एक दिन में 30 मिनट टहलने से इस बीमारी की गिरफ्त से बचा जा सकता है।
आगरा के वेक अप समूह द्वारा एम.जी. रोड पर निकाली गई इस रैली में व्यापारी, चिकित्सक, पेशेवर और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। लोग हृदय रोग के प्रति जागरूक करने वाले बैनर लिए हुए थे।
समूह के शिशिर भगत ने आईएएनएस को बताया, "35 और 45 आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा हृदयाघात के शिकार हो रहे हैं। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम अपनी जीवन पद्धति और काम के वातावरण की समीक्षा करें। एक दिन में 30 मिनट टहलने से इस रोग से सुरक्षित रहा जा सकता है।"
विख्यात अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु फादर जॉन फेरेरा ने आईएएनएस को बताया कि लोगों को भूख से थोड़ा कम खाना और नींद पूरी लेनी चाहिए। साथ ही रोजाना कुछ समय योग करना चाहिए। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा उपाय नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications