एसबीआई के कर्मचारियों की उत्पादकता सबसे कम : आरबीआई

आरबीआई के 'ए प्रोफाइल ऑफ बैंक्स' शीर्षक से जारी एक अध्ययन के मुताबिक एसबीआई और उसके सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले प्रति कर्मचारी औसत व्यापार की राशि वर्ष 2009-10 में 7.35 करोड़ रही जो कि अन्य अनुसूचित बैंकों के प्रति कर्मचारी औसत व्यापार 8.73 करोड़ रुपये से काफी कम है।

एसबीआई और इसके सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों की संख्या 2,67,332 है। केवल एसबीआई के कर्मचारियों की संख्या 2,00,000 से ज्यादा है।

पिछले साल एसबीआई और इसके सहयोगी बैकों का प्रति कर्मचारी औसत मुनाफा 4.65 लाख रुपये रहा जो कि अन्य बैंको के प्रति कर्मचारी औसत मुनाफे 6.05 लाख रुपये से काफी कम है।

केवल एसबीआई का प्रति कर्मचारी औसत व्यापार वर्ष 2009-10 में 6.36 करोड़ रुपये रहा और प्रति कर्मचारी औसत मुनाफा 4.46 लाख रुपये रहा।

सबसे कम प्रति कर्मचारी औसत व्यापार करने वाला सरकारी बैंक एसबीआई का सहयोगी बैंक स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर है। वर्ष 2009-10 में इस बैंक का प्रति कर्मचारी औसत व्यापार 6.27 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वित्त वर्ष में यस बैंक इस मामले में निजी क्षेत्र में सबसे आगे रहा इसका प्रति कर्मचारी औसत व्यापार 15.26 करोड़ रुपये रहा है।

इसके बाद एक्सिस बैंक का प्रति कर्मचारी औसत व्यापार 11.11 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई का 10.29 करोड़ रुपये रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+