सोना वायदा में हल्की मुनाफावसूली, चांदी में बढ़त जारी (साप्ताहिक समीक्षा)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना अक्टूबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 19,149 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में इस सप्ताह शनिवार को 19,113 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी दिसम्बर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 32,269 रुपये से बढ़कर 32,664 रुपये प्रति किलो हो गया। हाजिर बाजार में चांदी का भाव इस सप्ताह 33 हजार रुपये प्रति किलो को पार कर गया।
एमसीएक्स पर औद्योगिक धातुओं की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा। एल्युमीनियम सितम्बर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम भाव से चार रुपये बढ़कर 103.35 रुपये प्रति किलो हो गया। कॉपर सितम्बर वायदा का भाव इसी अवधि में 357.05 रुपये से बढ़कर 361.30 रुपये प्रति किलो और जिंक वायदा का भाव 98.75 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 100.55 रुपये प्रति किलो हो गया। निकिल सितम्बर वायदा का भाव हालांकि इस सप्ताह 1,070 रुपये से घटकर 1040 रुपये प्रति किलो हो गया है।
वहीं नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर गेहूं, सोयाबीन, मक्का, ग्वारसीड जैसी कृषि जिंसों के दाम में स्थिरता का रुख रहा। गेहूं अक्टूबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 1,226.60 रुपये से बढ़कर 1,230 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। सोयाबीन में दो रुपये और मक्का में छह रुपये की तेजी दर्ज की गई। ग्वारसीड अक्टूबर वायदा का भाव 1,990 रुपये से बढ़कर 2024 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
मसालों के बाजार में जीरा अक्टूबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 13,805 रुपये से घटकर 13,663 रुपये प्रति क्विंटल और कालीमिर्च वायदा का भाव 20,071 रुपये से घटकर 19,439 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। हल्दी में इस सप्ताह जोरदार तेजी दर्ज की गई हल्दी वायदा का भाव 12,120 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 13,880 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications