कम बारिश से हुई क्षति का आकलन करें : प्रणब
मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में इंडियन बैंक की बायोमेट्रिक एटीएम के साथ सचल बैंकिंग वाहन के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा, "हम आकलन कराएंगे कि रबी फसल के लिए किसान कितना जल्द कार्य शुरू कर सकते हैं और उन्हें कितनी ऋण राशि की जरूरत है।"
उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की मदद के लिए ऋण राशि बढ़ाई जाएगी, ताकि वे रबी फसल की बुवाई जल्द शुरू करें।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष समूचे बिहार एवं पश्चिम बंगाल के 11 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications