पश्चिम बंगाल में 5 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार सुबह पुरुलिया जिले से चार और पश्चिम मिदनापुर जिले से एक नक्सली को गिरफ्तार किया।
पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया, "चार नक्सली गुंडा सिंह मुर्मु, लक्षी कांत मुर्मु, अभीरम दास और चोटोन खोतवाल को झालदा से गिरफ्तार किया गया। चारों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें पांच दिनों के पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।"
अधिकारी ने बताया कि नक्सली अयोध्या हिल क्षेत्र में सक्रिय थे और इन्होंने हड़ताल की योजना बनाई थी। इनके अन्य साथियों की जानकारी के लिए पूछताछ की जाएगी।
इसी बीच, पुलिस ने नक्सल समर्थक पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के सैन्य इकाई सिधू कानू गन मिलिशिया के एक सदस्य को पश्चिम मिदनापुर के गोलतोर इलाके से गिरफ्तार किया।
पश्चिम मिदनापुर जिले के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार नक्सली को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नक्सली राज्य के पश्चिमी तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications