ऑस्ट्रेलिया के हवाईअड्डों पर हजारों यात्री फंसे
स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे के बाद से चेक-इन तंत्र खराब हो जाने से कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया और कई उड़ानों को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वर्जिन ब्लू के कार्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर कोलिन लिप्पिएट ने कहा, "बाहरी आपूर्तिकर्ताओं के यंत्रों में खराबी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।"
उन्होंने कहा कि खराबी को दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं लेकिन तंत्र को दोबारा शुरू करने से पहले इसका परीक्षण किया जाएगा।
लिप्पिएट ने कहा कि कम्प्यूटर तंत्र में आई खराबी की वजह से देश के सभी हवाई अड्डों पर वर्जिन ब्लू की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
तंत्र खराब होने की वजह से हवाई अड्डा कर्मचारी बुनियादी तरीके से चेक-इन और बोर्डिग प्रक्रिया संचालित करने की कोशिश कर रहे हैं।
लिप्पिएट ने कहा, "इससे उड़ानों में भारी देर होगी और दोपहर को भी कुछ उड़ाने रद्द हो सकती हैं।"
अब तक रद्द की गई उड़ानों की संख्या की उन्होंने पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि आज पूरे दिन उड़ानों में देरी हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications