'जैक्सन के बेटे का पिता मैं हूं'
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के अनुसार 29 साल का फिडेस ब्रिटेन का नागरिक है और लंबे समय तक अंगरक्षक रह चुका है। वह जल्द ही 'आस्ट्रेलियन टीवी' पर इस बारे में अपना आधिकारिक दावा दुनिया के सामने पेश करेगा।
फिडेस का कहना है कि उसने आठ साल के ब्लैंकेट के लिए अपने शुक्राणु दान किये थे। इसके एवज में जैक्सन ने उसे पांच लाख पाउंड देने की पेशकश की थी लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया। फिडेस ने अपने दोस्तों से कहा है कि ब्लैंकेट को पाने के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेगा।
अखबार से बातचीत में फिडेस ने कहा, "मेरे दावे में पूरा दम है। जैक्सन ने मुझे बड़ी रकम की पेशकश की थी लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि वह मेरे अच्छे दोस्त थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications