चीन में भूस्खलन से खदान में 8 कामगार फंसे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सहायता कार्य ब्यूरो के निरीक्षक वांग क्यूमिन ने बताया कि बारिश के बाद सोंगताओ काउंटी में भूस्खलन से करीब 2,000 क्यूबिक मीटर मलबा खदान के निकट गिरने से प्रवेश द्वार बंद हो गया। यह हादसा सुबह चार बजे हुआ जिससे खदान का प्रवेश द्वार अवरुद्ध हो गया।
वांग के मुताबिक कामगारों को किसी तरह का खतरा नहीं है और उनसे फोन पर बात की जा चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य में 100 लोगों को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications