अफगानिस्तान में नाटो के 2 सैनिकों की मौत
काबुल, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में रविवार को बम विस्फोट में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)की अगुवाई वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के दो सैनिक मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईएसएएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दक्षिणी अफगानिस्तान में हुए बम विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई। बयान में उन सैनिकों की राष्ट्रीयता और घटनास्थल के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
इसी क्षेत्र में शनिवार को ऐसे ही हमले में आईएसएएफ के एक अन्य सैनिक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को भी पूर्वी अफगानिस्तान में नाटो के दो सैनिक मारे गए थे।
इस साल अब तक अफगानिस्तान में 530 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications