जापान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 2 मरे
टोक्यो, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के याकू द्वीप में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8.40 बजे जापान के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से में पर्वतीय इलाके में हुआ।
हेलीकॉप्टर में टोक्यो के एयरो असाही कार्पोरेशन की भवन निर्माण सामग्री लदी थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications