थाई प्रधानमंत्री के आवास के निकट विस्फोट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह विस्फोट एक अस्तबल में हुआ जो प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा के आधिकारिक आवास 'फित्सानुलोक हाउस' से चंद कदम की दूरी पर है। इससे पहले यहां शुक्रवार को दो विस्फोट हुए थे जिनमें तीन लोग घायल हो गए थे।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 'नांग लोएंग' अस्तबल से पुलिस ने यूरिया, डीजल और धातु की सामाग्री बरामद की है। पुलिस अधिकारी वीरावित चंचमरोएन ने बताया कि यह देसी बम था और विस्फोट स्थानीय समानुसार देर रात करीब 12.30 बजे हुआ। इससे निकट के एक स्टेडियम की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
गौरतलब है कि इसी साल 19 मई को हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद से बैंकॉक में विस्फोट की कई वारदातें हो चुकी हैं। सरकारी विरोधी प्रदर्शन में 91 लोग मारे गए थे और 1,000 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications