पाकिस्तान में लाखों गर्भवतियों को मदद की दरकार
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक यूएनएफपी की निदेशक निबुको होरिबी का चार दिवसीय पाकिस्तान दौरा शनिवार को समाप्त हुआ। अपनी यात्रा के दौरान होरिबी ने पाकिस्तान में काम कर रही संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी हालात पर चर्चा की।
अधिकारियों से मुलाकात के बाद होरिबी ने कहा, "मैं पाकिस्तान के स्वास्थ्य और जनसंख्या मामलों से संबंधित मंत्रियों से मिली हूं। बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं को जल्द से जल्द मानवीय सहायता उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की गई। गर्भवती महिलाओं और जन्म लेने वाले नए बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार है।"
उन्होंने कहा बाढ़ से करोड़ों प्रभावित लोगों के बीच मानवीय गतिविधियों को क्रियान्वित करना और उनकी निगरानी करना एक प्रमुख चुनौती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications