मप्र में स्वाइन फ्लू से 4 की मौत

भोपाल, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों और पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में स्वाइन फ्लू के चार पीड़ितों की मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या 71 तक पहुंच गई है। एच1 एन1 से पीड़ित मरीजों की संख्या 288 हो गई है।

राज्य में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, इनमें से तीन लोग भोपाल के हैं जबकि एक व्यक्ति इंदौर का रहने वाला है। स्वाइन फ्लू से अब तक भोपाल में 32, इंदौर में 24, जबलपुर में 11, ग्वालियर में तीन और हरदा में एक मरीज की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार तीन और मरीजों में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि होने के बाद मरीजों की संख्या 288 तक पहुंच गई है, जिनमें से 10 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक 801 मरीजों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+