रूस में 4 आतंकवादी मारे गए
मास्को, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के सुरक्षा बलों ने शनिवार को अशांत उत्तरी काकसस क्षेत्र में चार आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मखाचकाला इलाके में सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया। इसमें आतंकवादियों का एक स्थानीय सरगना भी मारा गया।
रूस की आतंकवाद निरोध समिति के एक प्रवक्ता ने बताया, "अभियान के दौरान मारे गए स्थानीय सरगना अलीबेक अबुनाजारोव की लंबे समय से तलाश थी। वह कई आतंकवादी वारदातों में शामिल था।"
प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के मारे जाने के बाद बम निरोधक विशेषज्ञ इलाके में पहुंच गए हैं। यहां हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications