'पाकिस्तान को मिली 61.6 करोड़ डॉलर की मदद'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की नई आपातकालीन सहायता समन्वयक वालेरी अमोस ने कहा है कि संगठन ने पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित 1.4 करोड़ लोगो की मदद के लिए दो अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक मदद की अपील की थी।
अमोस ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने एक सप्ताह पहले ही अपने 192 देशों से 1.6 अरब डॉलर की मदद की अपील की थी।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दो अरब डॉलर की धनराशि से पाकिस्तान में 483 परियोजनाओं को संयुक्त राष्ट्र के 15 संगठनों, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन और 156 गैर सरकारी संगठनों की देखरेख में पूरा किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications