शांति और निर्माण कार्य में एक को चुने इजरायल: अब्बास
न्यूयार्क, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा है कि इजरायल को शांति और यहूदी बस्तियां बसाने के लिए चलाए जा रहे निर्माण कार्य में से एक को चुनना होगा।
अब्बास ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा, "हम अमेरिकी की ओर से शांति के लिए चलाई जा रही राजनीतिक प्रक्रिया से जुड़े प्रयासों में पूरा सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं।"
फिलीस्तीनी क्षेत्र में यहूदी बस्तियों के निर्माण को रोकने के लिए इजरायल को रविवार तक की समयसीमा दी गई है। इसी के संज्ञान में अब्बास ने कहा कि इजरायल को अब इस निर्माण कार्य और शांति में से एक का चयन करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications