अमेरिका में हिंसक झड़प, 1 मरा, 10 घायल
लास एंजेलिस, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के लास एंजेलिस शहर में शनिवार को एक जन्मदिन समारोह के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
स्थानीय समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक समारोह के दौरान हुई झड़प में चाकुओं, बंदूकों और बोतलों से हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि हिंसक झड़प में आठ लोगों को गोली लगी जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन व्यक्तियों पर चाकूओं से हमला किया गया ।
शहर के पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्लीओन जोसेफ के मुताबिक लगभग शनिवार तड़के 2.05 बजे के आस-पास लोग एक घर में पार्टी मना रहे थे, उसी दौरान यह झड़प हुई। अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications