हैती में तूफान से 7 मरे
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में आए तूफान में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को तूफान के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई। प्राकृतिक आपदा का यह दौर लगभग 20 मिनट तक चला और इस दौरान भारी तबाही हुई।
तूफान से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और भूकंप पीड़ितों के लिए बनाए गए अस्थायी आवास भी ढह गए। इसी साल जनवरी में आए भयावह भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे और लाखों बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications