चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई
अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग ने राज्य और क्षेत्रीय नेताओं सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बैठक चार अक्टूबर को होगी। इसमें चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। राजनीति के अपराधीकरण, चुनाव में धन की भूमिका और ईवीएम के उपयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।"
एक महीने बाद बिहार में होने वाले चुनावों पर भी बैठक में बातचीत होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने कहा था कि वह जल्दी ही चुनाव से संबंधित सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे।
बिहार में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होने वाले चुनाव में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए सदस्यों का चुनाव होगा। मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications