महाराष्ट्र में समुद्र में डूबने से 2 की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "वे सभी मुरूड-जंजीरा कस्बे में कशीद तट पर पिकनिक मनाने गए थे। वे सभी संभवत: समुद्र की तेज लहरों के बहाव में बह गए होंगे। उनमें से पांच लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन उनकी हालत चिंताजनक है।"
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान नीलेश गांवकर (21) और प्रेरणा खामकर (22) के रूप में हुई है। दोनों ठाणे के साईं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।
रायगढ़ जिला मुंबई से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications